भारत

दो परिवारों के बीच जमीन विवाद, हो चुकी तीन-चार घटनाएं, अब बेटी को मार डाला मां गंभीर

jantaserishta.com
18 May 2024 10:28 AM IST
दो परिवारों के बीच जमीन विवाद, हो चुकी तीन-चार घटनाएं, अब बेटी को मार डाला मां गंभीर
x
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने पुरानी रंजिश में मां और बेटी को गोली मार दी। घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से जख्मी है।
पुलिस के मुताबिक, मामला धर्मरायचक गांव का है। दो परिवारों के बीच जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है और इसमें अब तक तीन-चार घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जाता है कि शनिवार को अपराधियों ने राम जी यादव के घर पर गोलीबारी कर दी, जिसमें यादव की विवाहिता पुत्री बसंती कुमारी की मौत हो गई तथा मृतका की मां लाछो देवी गोली लगने से घायल हो गई।
पीड़ित परिवार रामजी साव के पुत्र अशोक साव, मनोज साव तथा अन्य लोगों पर आरोप लगा रहा है। चार दिन पहले भी इस विवाद में एक बच्ची को गोली लगी थी, जिसमें वह घायल हो गई थी। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है। उन्होंने माना कि स्थानीय स्तर पर मामले की जांच और कारवाई में कोताही बरती गई है।
उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश है। पूर्व में भी इसे लेकर नगर थाना में तीन-चार मामले दर्ज किये गये थे। एक-दूसरे के जमीन पर जाने को लेकर विवाद होता रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुमार ने कहा कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story