भारत

BSF BREAKING: बीएसएफ मैस में चली गोली, 1 जवान की मौत

jantaserishta.com
6 March 2022 12:12 PM IST
BSF BREAKING: बीएसएफ मैस में चली गोली, 1 जवान की मौत
x

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के खासा में बीएसएफ मैस में गोली (Firing in BSF Mess) चलने की खबर है. बीएसएफ मेस में फायरिंग से 10 जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है. फिलहाल सभी घायलों को गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बीएसएफ मेस में फायरिंग की खबर से अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. बीएसएफ मेस में फायरिंग करने वाले कॉन्स्टेबल की पहचान कटप्पा के रूप में हुई है. हालांकि कटप्पा ने फायरिंग क्यों की, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है. फायरिंग की घटना में जो जवान घायल हुए हैं, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस गोलीबारी में 1 जवानों की मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story