भारत

कर्जे से बचने के लिए खुद को मारी थी गोली, अब हुआ गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 March 2023 2:15 PM GMT
कर्जे से बचने के लिए खुद को मारी थी गोली, अब हुआ गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में असौड़ा के पास युवक को गोली मारने की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। घायल/ पीड़ित ने कर्जे से बचने के लिए और परिजनों पर दबाव बनाने के लिए स्वंय को गोली मारकर कर पुलिस को हमले की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। थाना देहात पुलिस को रविवार की रात को सूचना दी गई की पंचवटी कालोनी निवासी अजय कुमार रविववार देर रात किसी काम से मेरठ रोड पर गया था। लौटते समय जैसी ही वह गांव असौड़ा के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।
एक गोली युवक के बाएं हाथ में लगी और वह वही लहूलुहान हालत में गिर गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शुरू में ही पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। लेकिन विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटनास्थल के आसपास लगे मकानों व प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।
पुलिस ने किया वारदात का पर्दाफाश
इस घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना के मास्टरमाइंड / घायल व्यक्ति ने कर्जे से बचने के लिए और परिजनों पर दबाव बनाने के लिए स्वंय को गोली मारकर कर पुलिस को हमले की झूठी सूचना दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradesh Pradesh news updateUttar Pradesh news liveUttar Pradesh newsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story