भारत

पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को मारी गोली

jantaserishta.com
26 May 2022 8:56 AM IST
पानी की टंकी पर चढ़कर खुद को मारी गोली
x

DEMO PIC

हल्द्वानी: हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़े एक व्यक्ति ने खुद को तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार परिवार में हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार गौजाजाली निवासी एचआर बहुगुणा के घर में कुछ विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था।

इससे परेशान एचआर बहुगुणा बुधवार दोपहर करीब 11 बजे गौजाजाली स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने कुछ लोगों को फोन कर आत्महत्या करने की बात भी कही। इस बात सूचना मिलने पर भी शाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शाम को बहुगुणा ने खुद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद वनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बहुगुणा को समझाने का प्रयास किया। काफी देर समझाने के बाद भी बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें टंकी से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story