
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पलामू: पलामू के हुसैनाबाद में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव व झामुमो नेता वशिष्ठ कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली भी चली। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए हैं। दोनों में दस बीघा जमीन को लेकर विवाद है। हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। गोली चलने की सूचना भी मिली है। पुलिस ने हर पहलू पर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस ने खाली कारतूस जब्त कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





