भारत

होली पर चली गोली, थर्राया इलाका, कारोबारी को लगी पांच गोलियां

jantaserishta.com
18 March 2022 3:27 PM IST
होली पर चली गोली, थर्राया इलाका, कारोबारी को लगी पांच गोलियां
x
गोलियों की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते। हमलावर भाग निकले

वाराणसी: वाराणसी में होली के उल्लास के बीच भी गोलियां तड़तड़ाईं हैं। पांडेयपुर क्षेत्र के प्रेमनगर कॉलोनी में शराब के नशे में धुत एक युवक ने कारोबारी बृजेश नारायण सिंह उर्फ राजू सिंह को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। बृजेश को 4 गोलियां लगी हैं।

एक सीने में और तीन पेट के आसपास गोली लगने से वह वहीं गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचते। हमलावर भाग निकले।
लोगों ने वारदात की जानकारी लालपुर पांडेयपुर थाने पर दी। पुलिस और परिजनों ने बृजेश को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस की पूछताछ में बृजेश ने बताया कि जितेंद्र सिंह नामक मनबढ़ युवक ने गोलियां मारी हैं। हालांकि गोली मारने का कारण नहीं बता सके। कहा कि शराब के नशे में गोलियां मारी।
पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इस पर गुस्साए जितेंद्र ने बृजेश पर पहले ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद वहां से चला गया।
कुछ देर बाद वापस आया और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसने पांच गोलियां चलाईं जिसमें चार बृजेश को लगी हैं। जितेंद्र की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि बृजेश सूदपर पैसे देने का काम करता है। जितेंद्र की कबीरचौरा में मेडिकल शॉप है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story