भारत

खेल-खेल में चली गोली, 1 किशोर घायल

jantaserishta.com
20 March 2022 10:42 PM IST
खेल-खेल में चली गोली, 1 किशोर घायल
x
पढ़े पूरी खबर

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रौजा सैफनपट्टी गांव में खेल-खेल में चली गोली से एक किशोर घायल हो गया है. गोली उसके सीने में लगी है. घायल किशोर का उपचार अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना उस समय हुई जब बच्चे खेल-खेल में असलहा देख रहे थे. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

ग्रामीणों के मुताबिक बच्चे सुबह खेल रहे थे. इसी दौरान गोली चल गई जो एक किशोर के सीने में जा लगी. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे. किशोर को जीयनपुर के प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया. वहां डॉक्टर ने इलाज करने से जब मना कर दिया तो उसे आजमगढ़ ले जाया गया.
गांव के लोग इस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. सूत्रों की मानें तो गोली अवैध असलहे से चली है पर अवैध असलहा कहां से आया, यह स्पष्ट नहीं है. अवैध असलहा परिजनों की जानकारी में था.
गांव में भारी भरकम फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी
मौके पर जीयनपुर कोतवाल, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, एसपी ग्रामीण भारी फोर्स के साथ पहुंचे. हालांकि, अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है. पुलिस अधिकारी भी घटना को लेकर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं. क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि खेल खेल में गोली चली है जिससे एक किशोर घायल है. पुलिस जांच कर रही है, जल्द खुलासा करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story