भारत

भूमि विवाद में चली गोली, फायरिंग में पति की मौत, पत्नी घायल

jantaserishta.com
22 April 2022 10:11 PM IST
भूमि विवाद में चली गोली, फायरिंग में पति की मौत, पत्नी घायल
x
पढ़े पूरी खबर

मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना के जरौली गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद मारपीट के क्रम में गोली चली। इसमें राजनारायण मंडल 35 वर्ष की मौत हो गई। उसकी पत्नी पारो देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षो से उसके साथ गांव के एक आदमी का जमीनी विवाद था। राजनारायण घर बना रहा था। इसी क्रम में सुबह के नौ से दस बजे के बीच यह यह घटना हुई। बताया जाता है कि घटनास्थल पर दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट शुरू हुई और फिर गोली चली। गोली से वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए दरभंगा ले गया, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर अंधरामठ, लौकही थाना एवं नरहिया ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। फुलपरास के डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दरभंगा में कराया जा रहा है। इस मामले में मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति है। फिलहाल गांव में पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है। मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story