'नशे वाली पार्टी' में चली गोली, एक की गई जान, हत्या से हड़कंप

बक्सरः सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में गुरुवार को एक किशोर ने दूसरे किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों किशोर गांव के बगीचे में शराब की पार्टी कर रहे थे. इसी बीच तीसरा किशोर पहुंचा जिसके बाद यह घटना हुई है. गोली मारने के बाद दोनों किशोर मौके से फरार हो गए. घायल किशोर को सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. काफी देर के बाद एंबुलेंस मिली लेकिन पटना ले जाने के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





