भारत

रिटायर्ड बुजुर्ग के घर पर चली गोली, हुआ ये खुलासा!

jantaserishta.com
19 March 2022 10:01 AM IST
रिटायर्ड बुजुर्ग के घर पर चली गोली, हुआ ये खुलासा!
x

गुरुग्राम: गुरुग्राम में देर शाम गोली चलने की वारदात सामने आई है. इस घटना के बाद साइबर सिटी के नई बस्ती इलाके में दहशत फैल गई. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हई है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस को घटना स्थल से कई अहम सबूत मिले हैं. अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

गुरुग्राम नगर निगम से रिटायर्ड त्रिलोक चंद अपने परिवार के साथ नई बस्ती इलाके में रहते हैं. होली की देर शाम दो लड़के पैदल ही उनके घर के पास पहुंचे. जिसमें एक ने पिस्टल निकाल कर त्रिलोक चंद के घर के गेट पर फायरिंग कर दी. गनीमत यह रही है कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. अचानक फायरिंग की आवाज सुन पूरे इलाके में दहशत फैल गई. गोली दागते ही दोनों युवक मौके से फरार हो गए.
वारदात के बाद त्रिलोक चंद ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. गोली चलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. त्रिलोक चंद ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है. फिर भी उनके घर पर फायरिंग हुई है, जिससे उनका पूरा परिवार काफी डरा हुआ है.
बता दें, पुलिस ने होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए एडवाजरी जारी की थी. बाबजूद इसके दो अज्ञात युवक सरेआम नई बस्ती में गोली चला कर फरार हो गए. इलाके के लोगों का कहना है कि इस घटना से डर का माहौल पैदा हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story