भारत

प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गई गोली, इलाके में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 April 2022 1:05 PM IST
प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गई गोली, इलाके में मचा हड़कंप
x

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में जिम से लौट रहे शख्स को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर उसका इलाज जारी है. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, सोमवार सुबह शहर की संगम विहार कॉलोनी में 40 साल के अमित उर्फ सोनू शर्मा नाम के शख्स को कार सवार हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए. सोनू शर्मा को बदमाशों ने उस वक्त गोली मारी गई, जब वह जिम से अपने घर की तरफ लौट रहे थे. बदमाशों की फायरिंग में अमित शर्मा के सीने में गोली लगी थी और छेद करती हुई कमर की तरफ से पार हो गई.
इस दौरान मौके पर जमा लोगों ने घायल को आनन-फानन में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हमलावरों की तलाश में जुटी है. पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि घायल अमित शर्मा प्रॉपर्टी और ब्याज पर पैसे देने का काम करते हैं.
गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज ने बताया, आज सुबह एक शख्स को लोनी बॉर्डर थाना इलाके में गोली मारने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जांच के लिए एसपी (क्राइम) के नेतृत्व में टीम गठित की गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story