भारत
गोली मारकर हत्या, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली कत्ल की जिम्मेदारी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
5 Nov 2025 5:55 PM IST

x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: पंजाब में कबड्डी खिलाड़ियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. लुधियाना जिले के समराला ब्लॉक के मांकी गांव में देर रात एक और कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, चार नकाबपोश हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और गुरविंदर सिंह व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.
घटना के वक्त गुरविंदर अपने दोस्तों धर्मवीर और लवप्रीत सिंह के साथ गांव के एक मेडिकल स्टोर के पास सामुदायिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे. अचानक आए हमलावरों ने बिना किसी चेतावनी के गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं. हत्या के संबंध में अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट की है.
हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने ली. इससे पहले 31 अक्टूबर 2025 को लुधियाना में कबड्डी प्लेयर तेजपाल की हत्या हुई थी.
फायरिंग में गुरविंदर और धर्मवीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लवप्रीत सुरक्षित बच निकले. दोनों घायलों को पहले समराला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ रेफर किया गया. रास्ते में गुरविंदर ने दम तोड़ दिया, जबकि धर्मवीर अभी अस्पताल में भर्ती है.
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को वारदात के बाद मौके से भागते हुए देखा गया है. पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मामले की जानकारी मिलते ही एसपी (डी) खन्ना पवनजीत और डीएसपी समराला करमजीत सिंह ग्रेवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है, जिसमें निजी रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरविंदर सिंह एक सक्रिय कबड्डी खिलाड़ी थे और अक्सर स्थानीय और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे. कुछ दिन पहले ही लुधियाना के जगरोआं इलाके में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या हुई थी, जिसके बाद अब यह दूसरी बड़ी वारदात है.
गुरविंदर का शव पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





