झारखंड

सरेआम राजधानी में गोली मारकर हत्या

3 Nov 2023 9:20 PM IST
सरेआम राजधानी में गोली मारकर हत्या
x

रांची : राजधानी रांची में अज्ञात अपराधकर्मियों ने सरेआम ढाबा संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी है। मामला रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगुटवा के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार समसुल होदा जो कि अनस ढाबा का मालिक था, अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिससे समसुल की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की टीम कर रही छानबीन

गोली बारी के बाद अपराधकर्मी मौके से फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सहित पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। गोली बारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग ढाबा संचालक समसुल होदा की हत्या से आक्रोशित हैं, वे सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Next Story