
जंगीपुर: गाजीपुर के जंगीपुर थाना इलाके के शेखपुर फोर लेन हाईवे पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. हादसे में SHO की गाड़ी की सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए. घायलों में थानाध्यक्ष महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थानाध्यक्ष (SHO) देवेन्द्र सिंह भी शामिल हैं. 5 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें फर्स्ट एड देने के बाद वाराणसी रेफर कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





