भारत

हाई कोर्ट्स में भी जजों की कमी, संसद में मोदी सरकार ने माना

jantaserishta.com
22 July 2021 6:00 PM IST
हाई कोर्ट्स में भी जजों की कमी, संसद में मोदी सरकार ने माना
x

कानून मंत्रालय ने संसद में दिए लिखित जवाब में माना है कि देश के हाई कोर्टस (High Courts) में भी जजों (Judges) की भारी कमी है. पिछले एक साल में 80 जजों की नियुक्ति की सिफारिश की गई लेकिन सिर्फ 45 नियुक्ति हो पाए. कई हाईकोर्ट में जजों के 50 फीसदी तक पद खाली हैं.

कानून मंत्री के बयान के मुताबिक, देश के हाई कोर्ट्स में जजों के 1098 पद हैं. लेकिन फिलहाल 645 जज ही सेवारत हैं. यानी 453 पद खाली पड़े हैं. केंद्र सरकार की तरफ से कानून मंत्री ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर राज्यसभा में आंकड़े दिए.
सरकार ने बताया कि पिछले एक साल में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाई कोर्ट में 80 जजों की नियुक्ति की सिफारिश की. लेकिन अभी तक उनमें से 45 जजों की नियुक्ति हुई है. बाकी सिफारिशों पर अभी केंद्र सरकार विचार कर रही है. नियुक्ति में देरी पर सफाई देते हुए सरकार ने कहा कि ये सतत और कई कोणों से जांच के साथ साथ चलने वाली प्रक्रिया है.
सिफारिशों को नियुक्ति आदेश तक पहुंचाने के दौरान सरकार को कई प्राधिकरणों और संस्थानों से ओके रिपोर्ट लेनी होती है. सरकार के जवाब के मुताबिक अगर पिछले साल की सिफारिश के मुताबिक नियुक्ति हो भी जाती तो हाई कोर्ट्स में जजों के कम से कम चार सौ से ज्यादा पद खाली ही रहते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story