भारत

बाइक चार्जिंग के दौरान हुआ शॉट सर्किट, 4 बाइक जलकर राख

jantaserishta.com
11 April 2023 1:25 PM IST
बाइक चार्जिंग के दौरान हुआ शॉट सर्किट, 4 बाइक जलकर राख
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-121 अजनारा होम्स के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने से यहां खड़ी चार मोटर साइकिल उसके चपेट में आ गईं और जलकर राख हो गईं। सोसाइटी के गार्ड ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल की दो गाडियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जन नुकसान नहीं हुआ। समय रहते आग बुझा दी गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
चीफ फायर आफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि अजनारा होम्स सेक्टर-121 के बेसमेंट में मोटर साइकिल के चाजिर्ंग पाइंट लगे हुए हैं। एक व्यक्ति अपनी बाइक उसी पाइंट पर चार्ज कर रहा था। इस दौरान शॉट सर्किट हुआ और आग लग गई। गनीमत रही कि उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। आग इतनी तेज थी कि मिनटों में ही उसने पास खड़ी चार मोटरसाइकिलों को भी अपने चपेट में ले लिया। इससे पहले आग फैलती दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। साथ ही आसपास खड़ी और गाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सीएफओ ने लोगों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सोसाइटी में लगे हुए चाजिर्ंग पाइंट की जांच जरुर करवाएं। ताकि इस तरह से और किसी भी सोसाइटी में हादसा न हो। गनीमत रही कि आग तेजी से अन्य गाड़ियों तक नहीं फैली। इस तरीके के इलेक्ट्रिक पावर चाजिर्ंग स्टेशंस में अगर ऐसे हादसे और भी होते रहे तो कहीं ना कहीं आने वाले समय में नई गाइडलाइन बनाने की जरूरत होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story