भारत

दिल्ली में ऑड इवन नियम के तहत खुलेंगी दुकानें, शादियों में मात्र 20 लोगों की अनुमति

jantaserishta.com
28 Dec 2021 10:27 PM IST
दिल्ली में ऑड इवन नियम के तहत खुलेंगी दुकानें, शादियों में मात्र 20 लोगों की अनुमति
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना का बढ़ते कहर के कारण एक बार फिर से पाबंदियों का दौर लौट आया है. कोविड के बढ़ते केस को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने येलो अलर्ट लगाने का एलान किया है. येलो अलर्ट का मतलब है कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू होगा हालांकि वीकेंड कर्फ़्यू लागू नहीं होगा. ऑड इवन नियम के तहत सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक गैर ज़रूरी सेवाओं की दुकानें खुलेंगी, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. दिल्ली मेट्रो में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेगी और खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नही रहेगी. वहीं ऑटो, ई रिक्शा, टैक्सी और साइकिल रिक्शा में सिर्फ 2 यात्री को सफर करने की अनुमति होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story