भारत

आग की चपेट में शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मची अफरातफरी, रस्सी की मदद से नीचे उतर रहे लोग

jantaserishta.com
1 April 2025 1:00 PM IST
आग की चपेट में शॉपिंग कॉम्पलेक्स, मची अफरातफरी, रस्सी की मदद से नीचे उतर रहे लोग
x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: नोएडा के सेक्टर 18 के शॉपिंग कॉम्पलेक्स में मंगलवार को आग लग गई. आग लगने के बाद चीख-पुकार मच गई. अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
यह आग कृष्ण अपरा प्लाजा के ग्राउंड फ्लोर में लगी है. कहा जा रहा है कि शॉपिंग कॉम्पलेक्स के भीतर फंसे लोगों ने सांस लेने के लिए शीशे तोड़ दिए. इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग चौथी मंजिल से रस्सी के जरिए नीचे उतर रहे हैं.
फायर विभाग मौके पर पहुंच गया है और आग बुझाने की कोशिश कर रहा है. कहा जा रहा है कि अभी भी भीतर दो से तीन आदमी फंसे हुए हैं. कई लोगों को बचाया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story