भारत

दुकानदार बजा रहा था भक्ति गीत, युवकों ने जमकर पीटा, केंद्रीय मंत्री बोले- क्या बैन है हनुमान चालीसा?

jantaserishta.com
18 March 2024 3:04 PM IST
दुकानदार बजा रहा था भक्ति गीत, युवकों ने जमकर पीटा, केंद्रीय मंत्री बोले- क्या बैन है हनुमान चालीसा?
x
देखें वीडियो.
बेंगलुरु: बेंगलुरु में एक दुकानदार की कुछ लड़कों ने इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि अजान के दौरान वह तेज आवाज में भजन बजा रहा था। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के दुकानदार के पास आते हैं। उनके बीच में बातें होती हैं और फिर हाथापाई शुरू हो जाती है। दुकानदार सड़क पर चला जाता है और फिर सब मिलकर उसकी पिटाई कर देते हैं। इस मामले में हालासुरु गेट थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई मुताबिक यह घटना बेंगलुरु के सिद्धान्ना इलाके में एक मेडिकल स्टोर की है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई। बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story