भारत

दुकानदार की हत्या, सड़क के किनारे मिला अधमरा

jantaserishta.com
20 Jan 2022 6:47 PM IST
दुकानदार की हत्या, सड़क के किनारे मिला अधमरा
x
सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है।

दुमका: झारखंड में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवे गांव में एक जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवे गांव से जनवितरण प्रणाली दुकानदार अशोक कुमार मंडल कल बुधवार की देर शाम अपनी पीडीएस की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस बीच अज्ञात अपराधियों ने उसकी जमकर पिटाई कर बुरी तरह जख्मी कर दिया । स्थानीय लोगों ने अशोक की घायलावस्था में सड़क के किनारे होने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही दुकानदार के परिजन पहले इलाज के लिए पहले उसे निकट के सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गोड्डा जिले के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
इलाज के दौरान अशोक की आज सुबह उसकी मौत हो गई । मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए दुमका फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story