भारत

आवारा कुत्तों का 'शूटआउट', 20 से ज्यादा खूंखार ढेर

jantaserishta.com
5 Jan 2023 12:58 PM IST
आवारा कुत्तों का शूटआउट, 20 से ज्यादा खूंखार ढेर
x
ढूंढ-ढूंढकर मारे जा रहे.
बेगूसराय (आईएएनएस)| बिहार के बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों में लावारिस खूंखार कुत्तों को मारने का काम जारी है। पिछले दो दिनों के अंदर पटना से यहां पहुंची वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम ने 29 आवारा खूंखार कुत्तों को मार गिराया है। ये आवारा कुत्ते लगातार लोगों को निशाना बना रह थे, जिससे लोग दहशत में हैं।
आखेटक टीम के शक्ति कुमार ने गुरुवार को बताया कि बछवाड़ा प्रखंड के छह पंचायतों के इलाकों में बुधवार को 13 कुत्तों को मार गया जबकि एक दिन पूर्व मंगलवार को 16 कुत्तों को मार गया था। इससे पहले 23 दिसंबर को भी यहां 12 कुत्तों को मार गया था।
गौरतलब है कि बेगूसराय में पिछले कुछ दिनों से लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान थे। बछवाड़ा और भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में आवारा कुत्तों ने अब तक 35 से अधिक लोगों को काट चुका था, जिसमे छह लोगों की मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ते झुंड बनाकर खासकर महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। ग्रामीणों में कुत्तों का दहशत इस कदर हावी है कि कई गांव में लोग खेत में जाना छोड़ चुके हैं।
जिला प्रशासन ने लोगों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग से संपर्क किया और फिर आखेटक टीम भेजी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story