भारत
गोलीकांड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात संजू 'डेंजर' घायल, साथी भी पकड़ा गया
jantaserishta.com
18 March 2026 10:06 AM IST

x
पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में होली के दिन हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। काफी दिनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 4 मार्च 2026 को होली के दिन काशीराम कॉलोनी में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में संजू उर्फ 'डेंजर', गौरव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल थे। घटना के बाद थाना रिफाइनरी में मामला दर्ज किया गया था और तभी से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
सीओ अनिल कपरवान के मुताबिक, मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई।
इस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी संजू 'डेंजर' के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। संजू पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आगरा व मथुरा में सक्रिय अपराधी माना जाता है।
वहीं, उसका साथी गौरव भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। मौके से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल आरोपी भागने के लिए कर रहे थे। इसके अलावा गौरव के पास से एक जिंदा कारतूस मिला है, जबकि संजू डेंजर के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
Tagsमथुरामथुरा न्यूज़मथुरा गोलीकांडपुलिस एनकाउंटरMathuraMathura NewsMathura firing incidentpolice encounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





