भारत

रोहिणी कोर्ट में शूटआउट, बड़े गैंगवार की आशंका, जेलों को कही गई ये बात

jantaserishta.com
25 Sept 2021 11:43 AM IST
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट, बड़े गैंगवार की आशंका, जेलों को कही गई ये बात
x

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में कल शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत के बाद गैंगवार की आशंका जताई जा रही है. इसके चलते राजधानी में तिहाड़ जेल, मंडोली और रोहिणी जेल समेत जेलों को को अलर्ट कर दिया गया है. इन जेलों के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर था. गोगी गैंग और टिल्लू गैंग में अक्सर गैंगवार होती रहती है जिसमें अब तक करीब 20 से ज्यादा बदमाश मारे जा चुके हैं.

जेल अधिकारियों के मुताबिक, "कल रोहिणी कोर्ट में शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत के बाद, गैंगवार की आशंका है. इसलिए दिल्ली के सभी जेलों जिनमें तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल भी शामिल हैं को अलर्ट कर दिया गया है."
गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर दिल्ली पुलिस ने चार लाख और हरियाणा पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था. साथ ही उसपर मकोका भी लगाया गया था. पिछले साल 3 मार्च को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र गोगी समेत उसके तीन गुर्गों को गुड़गांव से गिरफ्तार किया था. गोगी जेल से ही अपना गैंग चलाता था. वो जेल में बैठे बैठे ही रंगदारी, फिरौती के लिए अपहरण करने और हत्या करने का काम कर रहा था.
रोहिणी कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की कल टिल्लू गैंग के बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी. ये घटना रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर-207 के अंदर हुई थी. मौके पर मौजूद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया था. इस शूटआउट में तीन से चार लोग घायल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टिल्लू गैंग के दोनों बदमाश वकील की ड्रेस पहनकर रोहिणी कोर्ट में घुसे थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story