भारत

नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम दादी चन्द्रों तोमर के नाम से होगा, योगी सरकार का ऐलान

jantaserishta.com
22 Jun 2021 12:38 PM IST
नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम दादी चन्द्रों तोमर के नाम से होगा, योगी सरकार का ऐलान
x

फाइल फोटो 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने घोषणा की है कि नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए निर्देश दिए हैं. चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था. वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं.

चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर ने 60 के दशक में निशानेबाजी शुरू की और 30 राष्ट्रीय चैंपियनशिप को जीता. चंद्रो तोमर को विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था.
बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर के ऊपर बॉलीवुड मूवी 'सांड की आंख' भी बनाई गई थी. जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूटर दादी चंद्रो देवी का किरदार निभाया था.
अप्रैल में शूटर दादी चंद्रो तोमर को सांस लेने में परेशानी हुई थी. उसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी. इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया. रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. हालांकि वहां उनका निधन हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story