भारत

बियर शॉप में गोलीकांड, बवाल होने पर भागे आरोपी

Nilmani Pal
20 Sept 2023 10:15 AM IST
बियर शॉप में गोलीकांड, बवाल होने पर भागे आरोपी
x
तलाश कर रही पुलिस

यूपी। राजधानी लखनऊ के केशवनगर में मंगलवार देर रात बियर खरीदने को लेकर हुए विवाद में युवक पर फायरिंग की गई। गोली युवक के कान को छूते हुए निकली। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी अलीगंज आशुतोष कुमार के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी आशु सिंह मड़ियांव में रहता है। मंगलवार देर रात वह बियर खरीदने के लिए मोना बियर शॉप पर गया था। जहां कुछ युवक आ गए। आशु पहले से खड़ा था। वहीं, बाद में आए युवक पहले बियर मांगने लगे। जिसे लेकर कहासुनी हुई। आशु के मुताबिक विवाद के बीच ही एक युवक ने असलहा निकाल कर फायरिंग कर दी। फिर साथी संग बाइक पर बैठ कर भाग निकला। गोली चलने की सूचना पर मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र टीम के साथ पहुंचे। छानबीन में पता चला कि गोली अंशु के कान को छूते हुए निकली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

Next Story