भारत

स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया, युवक को समर्थकों ने लात-घूंसे मारे

jantaserishta.com
21 Aug 2023 12:55 PM IST
स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका गया, युवक को समर्थकों ने लात-घूंसे मारे
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा के महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंका। युवक को सपाइयों ने खूब पीटा। पुलिस युवक को पकड़कर ले गई। हमले में स्वामी प्रसाद मौर्य बाल-बाल बच गए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। स्वामी सपा के पिछड़ा वर्ग के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार से उतरकर वह अंदर जा रहे थे, तभी वकील की ड्रेस में आए युवक ने जूते से उन पर हमला कर दिया।
जूता स्वामी प्रसाद को छूता हुआ दूर गिरा। सम्मेलन में हंगामा मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक की पहचान आकाश सैनी के रूप में हुई है।
उसका कहना है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस ने पहुंचकर आकाश को कार्यकर्ताओं से छुड़ाया। उसको हिरासत में लिया। होश में आने पर उससे पूछताछ की गई। उसने सिर्फ इतना कहा कि हम पूजा-पाठ करने वाले हैं। इसके बाद पुलिस उसको लेकर परिसर से निकल गई। अब उससे डिटेल में पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story