भारत

ट्रेन में जूता चोरी हो गया, पुलिस तक पहुंचा पूरा मामला

jantaserishta.com
11 Nov 2022 10:22 AM IST
ट्रेन में जूता चोरी हो गया, पुलिस तक पहुंचा पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जूतों को ढूंढने और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे थाने में एक यात्री ने FIR दर्ज कराई है. जिसमें उसने लिखा है कि चलती ट्रेन से किसी ने उसके जूते चुरा लिए. इस मामले की पुष्टि मुजफ्फरपुर रेल थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने की. मुजफ्फरपुर रेलवे थाने को पीड़ित राहुल कुमार झा ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान जब उसने मुरादाबाद स्टेशन पर सीट के नीचे अपने जूते ढूंढे तो गायब मिले. फिर उन्होंने इसकी शिकायत रेल मदद ऐप पर की.
सीतामढ़ी के राहुल कुमार झा जयनगर क्लोन स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 की बोगी नंबर बी-4 की 51 नंबर सीट पर अंबाला स्टेशन से यात्रा कर रहे थे. इस दौरान उनका जूते चोरी हो गया. इसके बाद उन्होंने रेल मदद ऐप पर शिकायत दर्ज कराई. रेल थाना मुजफ्फरपुर का रेफरेंस देते हुए मुरादाबाद में मामला दर्ज कराया गया. इस पर रेल थाना पुलिस के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने कहा कि एक यात्री राहुल कुमार झा की जूता चोरी होनी की जीरो प्राथमिकी दर्ज हुई है. जूतों को ढूंढने और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
पीड़ित राहुल कुमार झा ने रेलवे पुलिस को दिए अपने आवेदन में लिखा है कि उन्होंने 28 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर आने के लिए स्पेशल ट्रेन पकड़ी. यूपी के मुरादाबाद से ट्रेन पहुंची और उनकी नींद खुल गई इस पर उन्होंने देखा कि बर्थ के नीचे रखा जूता गायब है. यात्री के चोरी हुए जूते को ढूढ़ने व चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगी हुई है. वही संबंधित रेल थाना मुरादाबाद को जीरो FIR दर्ज कर भेज दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story