भारत

जूता बना जान का दुश्मन, बेहद डरावना मामला

jantaserishta.com
2 Sept 2025 9:46 AM IST
जूता बना जान का दुश्मन, बेहद डरावना मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
बेंगलुरु: बेंगलुरु ग्रामीण इलाके से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया. एक जूता मौत का कारण बन गया. जी हां, जूते के भीतर छिपे जहरीले सांप ने 41 वर्षीय मंजू प्रकाश को डस लिया और बिना शोर-शराबे के उनकी जिंदगी का अंत कर दिया.
देर शाम मंजू हमेशा की तरह कामकाज निपटाकर घर लौटे थे. बताया जा रहा है कि इसके बाद वह किसी काम से बाहर गए. वह जूता पहन रहे थे तभी उसमें बैठे सांप ने डस लिया. लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया. बताया जा रहा है उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या हुआ, बताया तो यह भी जा रहा है कि वह सांप को देख ही नहीं पाए.
अगली सुबह मंजू का एक मित्र उनसे मिलने पहुंचा. उसने जैसे ही मंजू के जूते को देखा तो सन्न रह गया. जूते के भीतर एक सांप पड़ा था. यह देखकर उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत परिवारवालों को बुलाया और उन्हें सारी बात बताई. घबराए परिजनों ने मंजू को आवाज लगाई, हिलाने की कोशिश की, लेकिन मंजू बेसुध पड़े थे. जब होश में लाने के प्रयास असफल रहे तो परिवार समझ गया कि कुछ बड़ा अनहोनी हो चुकी है.
डॉक्टरों का कहना है कि यह पूरी तरह संभव है कि जूते में छिपे सांप ने मंजू को उस समय डंसा हो जब उन्होंने जूता पहना. चूंकि सांप अंदर दबा हुआ था, उसने बचाव में डसा और जहर शरीर में पहुंच गया. मंजू ने शुरुआती दर्द या हल्की जलन को शायद सामान्य समझा और ध्यान नहीं दिया. लेकिन सोते समय जहर धीरे-धीरे शरीर में फैल गया और रातभर में उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह एक अप्राकृतिक मृत्यु का मामला है. पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है कि सांप किस प्रजाति का था और उसमें कितना जहर था.
मंजू की अचानक हुई मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है. एक दिन पहले तक हंसते-खेलते मंजू अब नहीं रहे. रिश्तेदार और पड़ोसी इस हादसे को सुनकर सन्न हैं. गांव में दहशत का माहौल है और लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पहले कभी ऐसा मामला नहीं सुना जहां जूते के भीतर छिपे सांप ने किसी की जान ले ली हो.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story