
x
वीडियो हुआ वायरल.
वाराणसी: वाराणसी के राजातालाब तहसील में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जहां एसडीएम ने वकीलों के विरोध से आजिज आकर अपनी कार में ही सुनवाई शुरू कर दी. यह देखकर न केवल तहसील में मौजूद लोग, फरियादी, बल्कि वकील भी हैरान हो गए. फिलहाल, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, घटना मंगलवार सुबह की है. वाराणसी के तीन तहसीलों में से एक राजातालाब तहसील में एसडीएम ट्रेनी IAS सई आश्रित शाकमुरी जब अपने कोर्ट में थे तब उनकी एक वकील से आदेश को लेकर बहस हो गई. इस पर एसडीएम ने सुनवाई की अगली डेट लगा दी तो वकीलो ने विरोध करना शुरू कर दिया. आखिर में वकीलों ने कोर्ट का बहिष्कार कर दिया और वादियों को भी कोर्ट में प्रवेश नहीं करने दिया.
यह देखकर एसडीएम ने कोर्ट के बाहर आकर अपनी सरकारी कार में ही सुनवाई शुरू कर दी. इस दौरान पेशकार बकायदे लाउडस्पीकर से वादियों को फाइल नंबर के साथ बुलाने लगा और वह सभी कार के पास आकर अपना पक्ष रखने लगे.
देखते ही देखते वहां कतार लग गई और सुनवाई शुरू हो गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. कुछ सीनियर वकीलों ने एसडीएम को जाकर समझाया फिर कहीं जाकर 1 घंटे बाद एसडीएम कोर्ट रूम में वापस गए. इस बीच किसी ने कार में सुनवाई करते एसडीएम का वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा में है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





