भारत

गुंडागर्दी का दिल दहला देने वाला VIDEO, महिला कर्मचारी को बनाया निशाना

jantaserishta.com
14 May 2024 9:40 AM IST
गुंडागर्दी का दिल दहला देने वाला VIDEO, महिला कर्मचारी को बनाया निशाना
x
देखें वीडियो.
मेरठ: यूपी के मेरठ से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां काशी टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की गुंडई देखने को मिली है. आरोपी ड्राइवर ने टोल टैक्स मांगने के लिए खड़ी महिला कर्मचारी पर कार चढ़ा दी और दूर तक खींचकर ले गया. महिला को कार के बोनट पर लटके देखा जा रहा है. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, कार ड्राइवर दिल्ली की तरफ से आ रहा था. यहां काशी टोल प्लाजा पर बैरियर लगा होने से ड्राइवर ने कार खड़ी कर दी. इस बीच, टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी पहुंची और टोल देने के लिए कहा. ड्राइवर विवाद करने लगा और कार के सामने खड़ी महिला को सीधे टक्कर मार दी. घटना में महिला कार के बोनट पर आ गई. आसपास के लोग दौड़े, तब तक ड्राइवर कार लेकर भाग गया. महिला कुछ दूर जाकर कार से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई है. इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
आरोपी कार ड्राइवर के बारे में पता किया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि जब महिला कर्मचारी टोल मांग रही थी, तब वहां आसपास कुछ लोग भी खड़े हैं. इस बीच, ड्राइवर ने कार अचानक दौड़ा दी तो महिला कर्मचारी बोनट पर आ गई. यह देखकर आसपास खड़े लोग भागते हैं और कार को रोकने की कोशिश करते हैं. हालांकि, तब तक कार आगे निकल चुकी होती है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story