ये क्या…! चौंकाने वाला वीडियो सामने आया अटल सेतु का, आप भी देखें

मुंबई: अभी कुछ ही दिन पहले नवी मुंबई में देश के सबसे बड़े सी ब्रिज का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। अब इस ब्रिज की तस्वीरें और फोटोज वायरल हो रही हैं। इसमें लोग ट्रैफिक रूल्स तोड़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को खतरनाक बता रहे हैं। यहां तक …
मुंबई: अभी कुछ ही दिन पहले नवी मुंबई में देश के सबसे बड़े सी ब्रिज का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया है। अब इस ब्रिज की तस्वीरें और फोटोज वायरल हो रही हैं। इसमें लोग ट्रैफिक रूल्स तोड़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन तस्वीरों को खतरनाक बता रहे हैं। यहां तक कि एक वीडियो में दिख रहा है कि लोग समुद्र की फोटो खींचने के लिए ब्रिज के किनारे लगी हुई रेलिंग्स तक पर चढ़ जा रहे हैं। गौरतलब है कि करीब 22 किमी लंबा यह ब्रिज देश का सबसे बड़ा सी ब्रिज है।
सोशल मीडिया पर लोग वायरल हो रहे वीडियोज और फोटोज पर कमेंट कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक कार के अंदर से लिया गया है। यूजर ने लिखा है कि अटल सेतु पर पिकनिक चल रही है। वीडियो में दिख रहा है कि सी ब्रिज के किनारे बहुत सी गाड़ियां पार्क हैं। कुछ लोग तो ब्रिज के साइड में लगी रेलिंग्स पर भी चढ़े नजर आ रहे हैं। वहीं, लोग वीडियोज और तस्वीरों पर हैरानी भरी टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उद्घाटन को एक ही दिन बीता है। लोग इसे टूरिस्ट स्पॉट या पिकनिक स्पॉट की तरह ट्रीट कर रहे हैं। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
पीएम मोदी ने अटल सेतु का उद्घाटन करते हुए कहा था कि विकसित भारत में सभी लोगों के लिए सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा था कि अब भारत में दूरियां कम हो जाएंगी और देश का हर कोना जुड़ जाएगा।
It's a picnic at #AtalSetu pic.twitter.com/MFcGYbpija
— Jayant UnKill (@jayantgajria) January 13, 2024
