भारत

Shocking Video: युवक के प्राइवेट पार्ट को सांप ने काटा, झरने में नहाने गया था

Shantanu Roy
6 July 2024 4:49 PM GMT
Shocking Video: युवक के प्राइवेट पार्ट को सांप ने काटा, झरने में नहाने गया था
x
सोशल मीडिया में करोड़ों ने देखा ये वायरल वीडियो
New Delhi. नई दिल्ली। बारिश का मौसम आते ही लोग झील और झरनों का लुत्फ उठाने के लिए निकल जाते हैं। हालांकि ये जगहें जितनी खूबसूरत होती हैं, उतनी ही खतरनाक भी होती हैं, ऐसी जगहों पर आए दिन कोई ना कोई हादसा होते रहता है। लेकिन इस बार झरने में नहाने गए एक लड़के के साथ गजब ही हो गया। लड़के के साथ हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कों के एक झुंड को एक झरने में नहाते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही देर में एक लड़के की पैंट में अजीब सी हलचल होती है। जिससे वह बहुत ही डर जाता है।


लड़का पानी से थोड़ा सा बाहर निकल कर देखता है तो उसे यह एहसास होता है कि उसके पैंट में एक लंबा सा सांप घुस गया है। लड़का अपनी पैंट के अंदर घुसे सांप के मुंह को अपने हाथों से पकड़े रहता है। इधर अपने दोस्त की पैंट में घुसे सांप को देख लड़के के दोस्त सांप की पूंछ पकड़ कर पैंट से बाहर खिंचने लगते हैं। लड़का अभी भी सांप को जोर से पैंट के अंदर ही पकड़े रहता है। थोड़ी देर बाद वह झरने से बाहर निकलता है और सांप को छोड़ता है। सांप को छोड़ते ही उसका दोस्त उसकी पैंट से तुरंत सांप को खिंचकर निकाल लेता है।


वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @suratmemecentral नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 19 लाख 82 हजार लोगों ने देखा और 1 लाख 64 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर लड़के के खूब मजे ले रहे हैं।
Next Story