भारत
हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में हैरतअंगेज खुलासा, पति ने इन लोगों के साथ मिलकर किया था हॉस्पिटल डायरेक्टर का कत्ल
jantaserishta.com
25 March 2025 3:37 PM IST

x
फैली सनसनी.
पटना: पटना के हाईप्रोफाइल सुरभि राज मर्डर केस का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झोलाछाप डॉक्डर सुरभि के पति राकेश रौशन, देवर रमेस कुमार, अस्पताल की एक महिला कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस ने चार दिन पुराने इस सनसनीखेज मर्डर का मंगलवार को जब खुलासा किया तो पति ही प्लानर निकला। हत्या की वजह और बाकी चीजें कुछ देर में साफ होंगी। शनिवार को सुरभि राज को उनके दफ्तर में कई गोलियां मारी गई थी। हत्या के बाद सुरभि के पिता को राकेश रौशन ने बेटी के गिरने से जख्मी होने की जानकारी दी थी। सुरभि के कमरे से खून के दाग-धब्बे भी साफ किए गए थे।
एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभि राज की हत्या में कई अजीब संयोग से पुलिस को पहुंचते ही अंदर के खेल का शक हो गया था। हत्या की जगह के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। घटनास्थल की साफ-सफाई की गई थी और बहाना बनाया गया कि सुरभि के गिरने से खून बहा था इसलिए सफाई की गई, गोली का पता नहीं चला। पोस्टमार्टम में पता चला कि मर्डर से पहले सुरभि के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। सुरभि के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्हें गोलियां पिटाई के बाद मारी गईं। पिस्टल में साइलेंसर का इस्तेमाल हुआ।
सुरभि की हत्या के तार करीबियों से जुड़ने के संकेत मिल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि कातिल ने वारदात से पहले ही सब कुछ तय कर रखा था। जहां हत्या हुई, उसके पास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। इससे पुलिस को पता नहीं चले कि वहां कौन आया या गया था। शातिराना अंदाज में सबूत मिटाने की भी कोशिश हुई। जिस कमरे में सुरभि को मारा गया, वहां से खून और अन्य साक्ष्य को धो दिया गया। पुलिस को पता चला कि सफाई का काम अस्पताल के कर्मचारियों ने ही किया। पुलिस ने अस्पताल की एक महिला कर्मी को पहले ही हिरासत में ले लिया था, जिसकी गतिविधियां संदेहास्पद लग रही थी।
सुरभि के पिता राजेश सिन्हा के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पिता ने हत्या की साजिश में अस्पताल के कर्मचारियों के शामिल होने का संदेह जताया था। सुरभि के पिता ने पुलिस से कहा था कि उनके दामाद राकेश रौशन ने शनिवार दोपहर फोन कर बेटी के गिरने और बेहोश होने की सूचना दी थी। सूचना पर जब वो अस्पताल पहुंचे तब पता चला कि बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





