भारत

दिल दहलाने वाली खबर, दो साल के बच्चे को मार डाला

jantaserishta.com
26 Aug 2022 12:08 PM IST
दिल दहलाने वाली खबर, दो साल के बच्चे को मार डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

चलती कार के सामने फेंक दिया गया। बच्चे का दोष केवल इतना था कि वह किसी बात को लेकर रो रहा था।

बागपत: बागपत में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। दो साल के बच्चे को चलती कार के सामने फेंक दिया गया। बच्चे का दोष केवल इतना था कि वह किसी बात को लेकर रो रहा था। चुप नहीं होने पर महिला (चाची) ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने महिला को पकड़ लिया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है। घटना बागपत कोतवाली क्षेत्र के कैनरा बैंक के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की है।

एक महिला जिसका नाम सीता बताया गया है, वह अपने साथ दो बच्चों (काला 2 साल और कोको 9 साल) को लेकर राजस्थान जा रही थी। दो साल का काला किसी बात को लेकर लगातार रो रहा था। इससी बौखलाई महिला ने केनरा बैंक के पास काला को हाइवे पर फेंक दिया। इसी दौरान वहां से गुजरी कार ने बच्चे को रौंदते दिया और भाग निकली।
इससे पहले कि बच्चे के ऊपर से कोई दूसरा वाहन गुजरता वहां मौजूद लोगों ने ट्रैफिक रुकवाकर आननफानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। महिला के साथ रही 9 वर्षीया कोको ने बताया कि उसके पापा लिलोन खेड़ी में है और मम्मी राजस्थान में है। यह उनकी छोटी मम्मी (चाची) है जो उन्हें गांव से मम्मी के पास ले जा रही थी। हालांकि लोगों का कहना था कि यह महिला इन बच्चों को उठाकर लाई है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story