भारत

चौंकाने वाली खबर: बेहोश पड़ी थी युवती, चढ़ाई जीभ

jantaserishta.com
25 Jun 2022 8:36 AM IST
चौंकाने वाली खबर: बेहोश पड़ी थी युवती, चढ़ाई जीभ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से अंधविश्वास का एक मामला सामने आया है, जहां युवती ने जीभ काटकर देवी मां को समर्पित कर दी. मामला अमिलिया थानाक्षेत्र के बड़ागांव गांव का है. जैसे ही लोगों के इसकी जानकारी मिली, सभी मंदिर पहुंचे. युवती बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी. लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. बल्कि वहां पूजा अर्चना का दौर जारी रहा.

सूचना मिलते ही पुलिस भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के साथ मंदिर पहुंची. युवती का चेकअप किया गया. उसे अस्पताल ले जाने की बात की गई तो मंदिर में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया. उनका कहना था कि जब तक युवती की जीभ वापस नहीं आ जाती, मंदिर में पूजा-अर्चना जारी रहेगी.
लेकिन पुलिस और परिजनों की मदद से युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है.
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है. युवती के घर वालों को इसकी भनक नहीं थी कि युवती ऐसा कुछ करने जा रही है. युवती के पिता लालमणि पटेल ने बताया कि वह घर पर नहीं थे, कहीं जरूरी काम से बाहर गए हुए थे. किसी ने उनको फोन पर इस बारे में सूचना दी. जब वे मंदिर पहुंचे तो देखा कि बेटी बेहोशी की हालत में मंदिर में पड़ी हुई है. जबकि उसकी जीभ भी वहीं पड़ी हुई थी.
सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बड़ागांव सोनेलाल कोल ने बताया कि यह युवती की आस्था है और उसी आस्था के प्रति उसने अपनी जीभ काटकर खिड़की के बाहर से माता जी के चरणों में फेंक दी. हमें जैसे ही जानकारी मिली हम मंदिर परिसर में पहुंचे और युवती का स्वास्थ्य हाल जाना.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story