भारत

Shocking News: दुल्हन की हुई ऐसी मुह दिखाई, पूरा परिवार थाने पहुंचा

Shantanu Roy
15 Jun 2024 1:31 PM GMT
Shocking News: दुल्हन की हुई ऐसी मुह दिखाई, पूरा परिवार थाने पहुंचा
x
जानिए क्या है पूरा मामला
Jaunpur. जौनपुर। जौनपुर में नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मैहर देवी मंदिर Maihar Devi Temple में शनिवार को हो रही शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। धूमधाम से पहुंची बारात के साथ मौजूद लोग उस वक्त भौंचक रह गए जब दुल्हन ने दूल्हा का चेहरा देखते ही बवाल खड़ा कर दिया। पहले लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मंदिर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने उठा लाई। बताया जाता है कि दुल्हन की उम्र केवल 16 साल की थी। जबकि दूल्हा 40 से ज्यादा का लग रहा था। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की शादी नईगंज निवासी एक परिवार में तय की थी। मैहर देवी मंदिर में शादी की बात तय हुई थी। यहां दोनों पक्ष पहुंच गए थे। शादी का कार्यक्रम शुरू ही हुआ थी कि दुल्हन की नजर दूल्हे के चेहरे पर पड़ गई।

हमउम्र की जगह दोगुने से भी ज्यादा उम्र के दूल्हे को देखते हुए दुल्हन का गुस्सा भड़क उठा। बताया जाता है कि दूल्हे की उम्र लगभग 40 वर्ष से अधिक लग रही थी। दुल्हन ने शादी का विरोध करते हुए फेरे लेने से इनकार कर दिया। दुल्हन का ऐसा रुद्र रूप देख बाराती सहम गए। काफी हो हल्ला होने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव मल्ल सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही दुल्हन को मानों और ताकत मिल गई। उसने पुलिस के सामने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों ने अपने-अपने सामान वापसी ले लिये और अपने-अपने घर चले गए। बारात लौट जाने और शादी नहीं होने के बाद लोग दुल्हन की तारीफें करते रहे। पूरे गांव में केवल दुल्हन की ही चर्चा होती रही।
Next Story