भारत

प्रशांत किशोर से जुड़ी चौंकाने वाली खबर

jantaserishta.com
7 Jan 2025 12:15 PM IST
प्रशांत किशोर से जुड़ी चौंकाने वाली खबर
x
पटना: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है। वे बीते पांच दिनों से बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ अनशन पर हैं। जन सुराज पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात पीके का स्वास्थ्य बिगड़ गया। मंगलवार सुबह एक मेडिकल टीम उनके पटना स्थित आवास पहुंची। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर अजीत प्रधान ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें घर से सीधे अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर को कमजोरी और डिहाइड्रेशन की वजह से समस्या हो रही है। मेदांता अस्पताल में उनका पूरा हेल्थ चेकअप किया जाएगा। मंगलवार सुबह अस्पताल के लिए निकलते समय पीके ने कहा कि तबीयत खराब होने के बावजूद उनका अनशन जारी रहेगा।
इससे पहले सोमवार को पटना के गांधी मैदान पर धरना दे रहे प्रशांत किशोर को पुलिस अहले सुबह गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई थी। पुलिस उन्हें कुछ घंटे तक पटना के आसपास एंबुलेंस में घुमाती रही, इसके बाद पीके को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पीआर बॉन्ड पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
हालांकि, प्रशांत किशोर ने सशर्त जमानत लेने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस पीके को लेकर बेऊर जेल पहुंची, लेकिन जमानत की शर्तें हटाए जाने के बाद उन्हें जेल में बंद नहीं किया गया। पुलिस हिरासत से छूटने के बाद पीके ने ऐलान किया कि उनका अनशन जारी रहेगा और वे वापस धरने पर बैठेंगे। उन्होंने मंगलवार को धरने की नई जगह का ऐलान करने बात कही थी। हालांकि, अब उनकी तबीयत बिगड़ गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story