भारत

मां ने तीन मासूम बच्चों की जान लेने के बाद खुदकुशी की, कारण पता चला

jantaserishta.com
3 July 2026 8:12 AM IST
मां ने तीन मासूम बच्चों की जान लेने के बाद खुदकुशी की, कारण पता चला
x
झकझोर देने वाली खबर
मानसा: पंजाब के मानसा से आई कहानी दिल दहला देने वाली है. एक ऐसा मंजर, जिसे सुनकर ही रूह कांप जाए. एक घर, जहां बच्चों के हंसने की आवाज गूंजनी चाहिए थी, वहां अब चार चिताओं की तैयारी हो रही है. आरोप है कि एक मां ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी.
घटना मानसा के वार्ड नंबर-3 की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदीप कौर नाम की महिला किराए के मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी. आरोप है कि महिला ने पहले अपनी दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या की. इसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब लोगों को इसकी भनक लगी तो इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.
सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 की पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर का सीन इतना दर्दनाक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं. बिस्तर पर तीनों बच्चों के शव थे और महिला फंदे पर लटकी मिली. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मानसा के सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा. साथ ही घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं, ताकि यह समझा जा सके कि आखिर इस घर में ऐसा क्या हुआ, जिसने एक मां को इतना खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.
थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला यही सामने आया है कि महिला ने पहले तीनों बच्चों की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. वार्ड के पूर्व एमसी रामपाल सिंह ने बताया कि महिला किराए के मकान में रहती थी. इलाके के लोग इस घटना से पूरी तरह सदमे में हैं. किसी को अंदाजा नहीं था कि इस घर के भीतर इतना बड़ा हादसा होने वाला है.
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्यों? क्या महिला किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थी? क्या पारिवारिक या आर्थिक परेशानी इसकी वजह थी? या फिर इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? इन सवालों के जवाब अभी किसी के पास नहीं हैं. पुलिस का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही इस दिल दहला देने वाली घटना की असली वजह सामने आ सकेगी. पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर यह मामला सामने आया है. घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story