
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इस जगह पर सिर्फ भारतीय सेना और आईटीबीपी (ITBP) के जवान ही मौजूद रहते हैं. यह प्रतिबंधित क्षेत्र भी है.
चमोली: भारत-चीन सीमा (Indo China Border) पर मलारी सुमना बॉर्डर रोड पर हिम तेंदुओं (Snow Leopards) का जोड़ा देखा गया है. सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने हिम तेंदुओं को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोड के किनारे दो हिम तेंदुए घूमते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि हिम तेंदुए बर्फबारी वाले इलाकों में पाए जाते हैं.
बता दें कि स्नो लेपर्ड यानी हिम तेंदुआ (Snow Leopard) हमेशा बर्फीले इलाकों में रहता है. भारत-चीन सीमा (Indo China Border) पर सुमना के समीप दो हिम तेंदुए नजर आए हैं. इस जगह पर सिर्फ भारतीय सेना और आईटीबीपी (ITBP) के जवान ही मौजूद रहते हैं. यह प्रतिबंधित क्षेत्र भी है.
सुमना क्षेत्र में अप्रैल के माह में भी हिम तेंदुए देखे गए थे. इसके बाद अब नवंबर में ये तेंदुए दिखाई दिए हैं. हिम तेंदुए दुर्लभ प्रजाति का जीव है और यह तेजी से विलुप्त होने की कगार पर भी है. हिम तेंदुए (Snow Leopards) का संरक्षण भारत सरकार और उत्तराखंड वन्य जीव संरक्षण के तहत किया जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





