भारत

Shocking News: घर से अचानक निकला उड़ने वाला सांप, देखें भयानक VIDEO...

Shantanu Roy
29 Jun 2024 3:05 PM GMT
Shocking News: घर से अचानक निकला उड़ने वाला सांप, देखें भयानक VIDEO...
x
देखने वाले लोग सहमें
Bagaha. बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व Valmiki Tiger Reserve से निकलकर एक तक्षक नाग शनिवार को रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। मामला टंकी बाजार स्थित संजय पटेल के घर की है। जहां नाग घर के दरवाजे की कुंडी से लिपटा हुआ मिला। नाग को देखकर परिवार के सदस्य डर गए और तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में नाग को पकड़ लिया। नेचर एन्वायर्नमेंट एवं वाइल्डलाइफ ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि इसे तक्षक नाग या ओरिएंट फ्लाइंग स्नेक कहा जाता है।
जो आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।


वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में इस प्रजाति का मिलना पर्यावरण के लिए सकारात्मक संकेत है। इधर सांप का रेस्क्यू कर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में छोड़ दिया गया। आमतौर पर उड़ने वाले सांप Flying snake बहुत कम देखने को मिलते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बहुत ज्यादा जहरीला नहीं होता है। उड़ने के कारण इनका खौफ बहुत ज्यादा होता है। पंख न होने के बावजूद यह सांप कैसे उड़ता है। इसका पता वैज्ञानिकों ने हाई स्पीड कैमरों की मदद से लगा लिया है। यह सांप पेड़ की एक शाखा से दूसरे शाखा तक छलांग लगा सकता है। इसके साथ ही कई बार उड़ कर जमीन और दीवारों पर भी जा सकता है।
Next Story