भारत

Shocking News: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के सीने को ब्लेड से चीरा, हालत नाजुक

Shantanu Roy
1 Jun 2024 9:17 PM IST
Shocking News: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के सीने को ब्लेड से चीरा, हालत नाजुक
x
जांच में जुटी पुलिस

Gwalior: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर Gwalior News से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गर्लफ्रेंड ने इलाज के लिए 10 हज़ार रुपए देने से मना किया तो बॉयफ्रेंड boyfriend ने उसके सीने पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में प्रेमिका थाने पहुंची। पुलिस ने युवती की शिकायत पर बॉयफ्रेंड के खिलाफ के दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिए। दरअसल ग्वालियर के किला गेट इलाके की रहने वाली 19 साल की लड़की की पड़ाव इलाके में रहने वाले रोहित पटेल से दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।


लिहाजा उनके बीच मजबूत रिश्ता बन गया। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से बॉयफ्रेंड रोहित बीमार था। 30 मई की रात 10 बजे रोहित ने युवती को पड़ाव चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। यह रोहित ने युवती से कहा कि उसे TB की बीमारी है जिसके इलाज के लिए 10 हज़ार रुपए की जरूरत है। गर्लफ्रेंड ने रुपए देने में असमर्थता जताई है इसी बात से नाराज होकर बॉयफ्रेंड रोहित ने उसे पर ब्लेड से हमला कर दिया। सीने पर ब्लड लगने से गर्लफ्रेंड घायल हो गई, वहीं घटना के बाद बॉयफ्रेंड रोहित भाग निकला। घायल होने के बाद लड़की पड़ाव थाना पहुंची और पुलिस को प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Next Story