भारत

दिल दहला देने वाली खबर, कार के अंदर मिला 3 शव

jantaserishta.com
23 Jun 2025 10:31 AM IST
दिल दहला देने वाली खबर, कार के अंदर मिला 3 शव
x
मचा हड़कंप.
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रविवार को बनूर-शंभू रोड पर खड़ी एक SUV गाड़ी से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के गोली लगे शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान संदीप सिंह (45), उसकी पत्नी मंदीप कौर (40) और बेटे अभय (18) के रूप में हुई है.
राजपुरा के डीएसपी मंजीत सिंह बताया, यह SUV चड़बर गांव के पास सड़क किनारे काफी देर से खड़ी थी. इस दौरान पास से गुजर रहे एक टिपर ट्रक ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाया. फिर भी गाड़ी में कोई हलचल नहीं दिखी. इसके बाद उसने गाड़ी के पास जाकर देखा. तभी उसने अंदर तीनों के शव देखें और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रॉपर्टी कंसल्टेंट संदीप सिंह ने संभवतः अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी और बेटे को गोली मारी. फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे घरेलू कलह या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
मूल रूप से यह परिवार बठिंडा जिले के लंबी के सिखवाला गांव का रहने वाला था. फिलहाल वे मोहाली में रह रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी एंगल से जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story