भारत

दिल दहलाने वाली घटना! बाइक पर जा रहा था परिवार, अचानक हुआ ये हादसा और 20 फीट ऊपर पेड़ पर मिली एक की लाश

jantaserishta.com
28 Dec 2020 4:15 PM IST
दिल दहलाने वाली घटना! बाइक पर जा रहा था परिवार, अचानक हुआ ये हादसा और 20 फीट ऊपर पेड़ पर मिली एक की लाश
x
बाइक चला रहे उसके पिता, मां और छोटी बहन भी....

सूरत। गुजरात में सूरत की कामरेज तहसील के विहाम शामपुर मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अनियंत्रित हुई एक कार ने रॉन्ग साइड में जाकर बाइक भीषण टक्कर मारी, जिससे बाइक पर बैठी 3 साल की बच्ची उछलकर 20 फीट ऊंची पेड़ की डाल पर जा फंसी। उसकी जान चली गई। वहीं, बाइक चला रहे उसके पिता, मां और छोटी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कामरेज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। कार ड्राइवर की पहचान कौशिक वाघाणी के तौर पर हुई। पूछताछ में उसने बताया कि, वह एक मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी कार का स्टेयरिंग लॉक हो गया और कार रॉन्ग साइड जाकर बाइक से जा टकराई।' कार की टक्कर इतनी जोर से लगी कि बाइक पर बैठी बच्ची काफी उूंचाई तक उछलकर रोड किनारे खड़े पेड़ की डाल में फंस गई। जिसके बाद पता चलने पर स्थानीय लोगों ने बच्ची को पेड़ से नीचे उतारा। मगर, गंभीर चोट लगने के चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि, केस दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़ित बाइक सवार पारसी फलिया गांव से ताल्लुक रखता है। बताया गया कि, संजय राठौड़ पत्नी मनीषाबेन, 3 साल की बेटी महक और डेढ़ साल की उमिषा को लेकर बाइक से बारडोली के लिए निकला था। जब वह विहाण शामपुरा रोड पर पहुंचे तो कार ने उन्हें टक्कर मारी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story