भारत
मां की करतूत: अपने बच्चे को ही मार डाला, लोग हैरान, जानें कारण
jantaserishta.com
8 Jan 2023 3:25 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
तंत्र साधना के चक्कर में काली की प्रतिमा के सामने फावड़े से काटकर बलि चढ़ा दी.
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक मां का विभत्स रूप देखने को मिला. दरअसल, यहां एक कलयुगी मां ने अपने 4 माह के बच्चे की तंत्र साधना के चक्कर में काली की प्रतिमा के सामने फावड़े से काटकर बलि चढ़ा दी. हृदय विदारक इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.
घटना सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनऊडीह गांव की है. जानकारी के मुताबिक, यहां शिवकुमार नामक शख्स का परिवार रहता है. खुद शिवकुमार कानपुर में मजदूरी का काम करता है. जबकि, उसकी पत्नी 35 वर्षीय मंजू देवी गांव में ही रहती है. 4 महीने पहले मंजू ने एक बेटे को जन्म दिया. बच्चे के पैदा होने से शिवकुमार का परिवार काफी खुश था. लेकिन शिवकुमार को ये नहीं पता था कि एक दिन उसकी पत्नी ही उसके बेटे की जान ले लेगी.
रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे गांव में काली प्रतिमा के सामने मंजू ने अपने 4 माह के बच्चे प्रीतम की फावड़े से काट कर बलि दे दी. ग्रामीणों ने बताया कि मंजू देवी मानसिक रूप से बीमार है. वह अक्सर अजीबो-गरीब हरकतें करती रहती थी. लेकिन इस बार तो उसने खुद के बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया. जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी.
घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला मंजू देवी को हिरासत में ले लिया. वहीं, 4 माह के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया है. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है.
कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मंजू देवी किसी तांत्रिक के चक्कर में पड़ी हुई थी. उसने मनोकामना पूरी करने के लिए ही तांत्रिक के कहने पर अपने बच्चे की बलि दे दी है. हालांकि, ये तांत्रिक कौन है ये किसी को नहीं पता. पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि फिलहाल मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. मंजू से भी पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





