भारत

पर्ची निकालकर इलाज करने वाले बाबा के साथ चौंकाने वाली घटना

jantaserishta.com
15 Oct 2026 3:46 PM IST
पर्ची निकालकर इलाज करने वाले बाबा के साथ चौंकाने वाली घटना
x
जानें पूरा मामला.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा के साथ एक ऐसी घटना हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई. रात के वक्त बाबा के पैरों के पास अचानक सांप पहुंच गया. इसी दौरान उनका पैर सांप पर पड़ गया. अचानक हुई इस घटना से बाबा घबरा गए और बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें छतरपुर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उनका इलाज किया. कुछ घंटे बाद हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
जानकारी के मुताबिक, छतरपुर जिले के कैड़ी गांव में अजयपार धाम के नाम से दरबार लगता है. यहां बाबा करण कुशवाहा भक्तों के बीच धार्मिक दरबार लगाते हैं. स्थानीय स्तर पर इस दरबार की तुलना बागेश्वर धाम से भी की जाती है. यह भी लोगों का पर्ची निकाल कर इलाज करते हैं. बताया जा रहा है कि रात के समय बाबा के पैरों के पास सांप पहुंच गया. अचानक उनका पैर सांप पर पड़ने से वह घबरा गए. घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. हालांकि, उपलब्ध जानकारी में सांप के काटने की पुष्टि नहीं हुई है.
बाबा करण कुशवाहा को छतरपुर के क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनकी जांच की और इलाज शुरू किया. कुछ घंटे बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची. टीआई सतीश सिंह ने बाबा का हालचाल जाना. घटना के बाद अस्पताल में बाबा के समर्थकों और उन्हें देखने पहुंचे लोगों की भीड़ जुटने की जानकारी भी सामने आई है. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बाबा करण कुशवाहा ने खुद अपने भक्तों को अपनी तबीयत की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. साथ ही उन्होंने भक्तों को घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही. बाबा ने यह भी कहा कि उनका दरबार पहले की तरह लगता रहेगा. घटना के बाद उनके समर्थकों के बीच उनकी तबीयत को लेकर चिंता थी, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी के बाद उन्हें राहत मिली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story