भारत
दिल दहला देने वाली वारदात: 1,500 रुपए के विवाद में युवक की नाले में धक्का देकर हत्या
jantaserishta.com
26 Feb 2026 12:31 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पहले युवक के सिर पर पत्थर से वार किया.
नोएडा: नोएडा के थाना फेज- 3 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर- 64 में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां फुटपाथ पर रहने वाले एक युवक की उसके ही साथी ने कथित रूप से हत्या कर दी। मामूली रकम के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले युवक के सिर पर पत्थर से वार किया और फिर उसे नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सेक्टर-64 स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर उच्चाधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर करता था।
बताया जा रहा है कि राहुल का कोई स्थायी पता नहीं था और वह लंबे समय से इसी इलाके में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल और रविंद्र (30 वर्ष), पुत्र बनवीर सिंह, निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, के बीच 1,500 रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ही फुटपाथ पर सोते थे और आपस में जान-पहचान रखते थे।
घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रविंद्र ने गुस्से में आकर राहुल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। वार से घायल राहुल को आरोपी ने पास के नाले में धक्का दे दिया। नाले में गिरने के बाद राहुल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





