
x
कानपुर (आईएएनएस)| शहर में एक चौंकाने वाली घटना में किराने की दुकान के मालिक का शव एक घर में फ्रीजर में मिला। शव पर चोट के निशान थे। बिधनू थाना पुलिस को मकान के अंदर खून के धब्बे भी मिले हैं। घर से कीमती सामान भी गायब है। मृतक के परिजनों ने एक महिला पर शक जताया है। एसपी (बाहरी) तेज स्वरूप सिंह व एएसपी बृजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कुबेर सिंह (58) बिधनू के खड़ेसर गांव में अकेले रहते थे। करीब 15 साल पहले उनकी पत्नी सुनीता ने आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद वह अपनी बेटी रेखा को लेकर कानपुर के काकादेव में रहने चले गए। आठ साल पहले बेटी की शादी आगरा में कर दी। फिर किराना की दुकान खोल ली।
घटना का पता तब चला जब आगरा में रहने वाली उसकी बेटी रेखा ने अपने मौसेरे भाई सुरेश को गांव जाकर पिता का हाल लेने को कहा।
सुरेश खदेसर गांव पहुंचे तो घर में ताला लगा मिला। दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को सूचना दी।
पड़ोसियों ने उसे बताया कि तीन-चार दिनों से कुबेर को नहीं देखा है, सुरेश पड़ोसियों की मदद से घर के अंदर गया, जहां खून के निशान देखकर वह चौंक गया।
फिर वह पड़ोसियों के साथ घर के एक हिस्से में स्थित किराने की दुकान पर पहुंचा जहां डीप फ्रीजर में कुबेर का शव पड़ा मिला।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





