भारत

ऑनलाइन शॉपिंग से तगड़ा झटका: आईटी कंपनी के कर्मचारी को मिला चॉकलेट का डब्बा, ऑर्डर किया था ये...

jantaserishta.com
27 Feb 2021 12:47 PM IST
ऑनलाइन शॉपिंग से तगड़ा झटका: आईटी कंपनी के कर्मचारी को मिला चॉकलेट का डब्बा, ऑर्डर किया था ये...
x
DEMO PIC
11 दिन बाद वापस मिली रकम.

आगरा में आईटी कंपनी के कर्मचारी ने ऑनलाइन शॉपिंग एप से मंगाया तो लैपटॉप था लेकिन उनके घर कोरियर से चॉकलेट का डिब्बा पहुंचा। वह इसे खोल ही रहे थे कि कोरियर कर्मचारी रफूचक्कर हो गया। मोबाइल फोन की स्क्रीन पर यह मैसेज देख टेंशन और बढ़ गई कि क्रेडिट कार्ड से लैपटॉप के 55495 रुपये साफ हो गए हैं। ऐसे में एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने ठगी की कहानी सोशल मीडिया पर साझा कर दी। तीर निशाने पर लगा ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने मजबूर होकर रकम वापस की।

गुरुग्राम की आईटी कंपनी में जॉब करने वाले अमित गोयल इन दिनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को लैपटॉप का ऑर्डर दिया था। डिलीवरी 14 फरवरी को आई। कोरियर वाला डिब्बा थमाकर चला गया। खोला तो हैरान रह गए क्योंकि अंदर चॉकलेट के छोटे डिब्बे थे। वह कोरियर डिलीवरी लेते समय वीडियो जरूर बनाते हैं।
इसका भी बनाया था। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की तो जवाब मिला जांच करेंगे। फिर कहा कि तीन दिन में पैसा मिल जाएगा लेकिन सात दिन में भी नहीं मिला। इसके बाद उनका फोन उठाना बंद कर दिया। ऐसे में एक दोस्त ने सलाह दी कि ठगी की कहानी बयां करते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर दो।
11 दिन बाद वापस मिली रकम
अमित ने कंपनी के ट्विटर एकाउंट पर शिकायत की। फिर फेसबुक और कई साइट पर वीडियो डाल दिया। 2500 लोगों ने इसे देखा। तब कंपनी की ओर से फोन आया। उनसे कहा कि वे वीडियो हटा लें, पैसा खाते में भेज रहे हैं। 25 फरवरी को खाते में पूरी रकम वापस आ गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story