भारत

भारतीय सुरक्षा एजेंसी IB का चौंकाने वाला खुलासा, आतंकियों के निशाने पर कई नेता

jantaserishta.com
13 Nov 2020 2:23 PM IST
भारतीय सुरक्षा एजेंसी IB का चौंकाने वाला खुलासा, आतंकियों के निशाने पर कई नेता
x

फाइल फोटो 

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा के आतंकी पश्चिम बंगाल में हमले को अंजाम देने की तैयारी में हैं. आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों की योजना पश्चिम बंगाल में मौजूद अलकायदा मॉड्यूल और स्लीपर सेल की मदद से आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारी है.

इसके लिए ग्लोबल जिहाद और विदेशी हैंडलर्स के जरिए रेडिक्लाइज करने की कोशिश भी हो रही है. पश्चिम बंगाल के कई नेता भी अलकायदा आतंकियों के निशाने पर हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के कराची और पेशावर में अलकायदा ने आतंकियों की भर्ती के लिए नया ऑनलाइन भर्ती सेंटर शुरू किया है.

एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में अब तक अलकायदा के 11 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गौरतलब है कि हाल ही में एनआईए को अलकायदा मॉड्यूल से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली थीं.

एनआईए से पूछताछ में अलकायदा मॉड्यूल ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान में बैठा अलकायदा का हैंडलर पश्चिम बंगाल के युवाओं की ऑनलाइन भर्ती कर रहा है. इस खुलासे के बाद एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

बता दें कि एनआईए ने पिछले दिनों आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के इनपुट के आधार पर पिछले दिनों कई लोगों को गिरफ्तार किया था. एनआईए गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story