सीरो सर्वे का चौंकाने वाला डेटा, भारत की एक तिहाई शहरी आबादी कोरोना संक्रमित

DEMO PIC
हैदराबाद. दिसंबर 2020 तक देश के 12 शहरों में हुए सीरो सर्वे (Sero Survey) में 31 फीसदी लोग कोरोना वायरस एंटीबॉडी (Coronavirus Antibody) के लिए सीरो पॉजिटिव पाए गए हैं. इस सर्वे में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के साथ 12 शहर शामिल थे. विशेषज्ञों का कहना है कि इस डाटा का आशय ये है कि शहरी आबादी का एक तिहाई भाग कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हुआ है. हालांकि विशेषज्ञों ने यह भी दावा किया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सीरो पॉजिटिविटी की दर 31 फीसदी से कहीं ज्यादा हो सकती है. सीरो सर्वे की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक अध्ययन में 4.4 लाख सैंपल शामिल किए गए थे, जोकि एक प्राइवेट लैब की चेन के द्वारा इकट्ठा किए गए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





